मंगलवार, 29 नवंबर 2016

वो जीना क्या जिसमें हर तरह का स्वाद न हो

वो जीना क्या जिसमें हर तरह का स्वाद न हो
चुनौती न हो, दर्द न हो, एहसास न हो, अपनापन न हो,  गम न हो, कुछ खोने पाने की चाह न हो फिर कुछ सोचने का समय न हो, घर हो घर का रास्ता न हो, रास्ता धुंधला दिखे फिर भी हमें मंज़िल साफ दिखे जैसे एहसास न हो तो क्या हो
धन्यवाद ज़िन्दगी

सोमवार, 28 नवंबर 2016

बहती नदी का आज भी किनारा है वो

साथ है मेरे पर अंजान है
वो परिन्दा आजकल बहुत परेशान है
बेबस बेसहारा बेवक्त का मारा है वो
बहती नदी का आज भी किनारा है वो

मंगलवार, 15 नवंबर 2016

हृदय तीर सह जाते हैं

नैन कुछ बोलत नहीं
हृदय तीर सह जाते हैं
आगे चलते-चलते ही वो
पीछे मुड़कर तीर चला जाते हैं
कू-कू कर कोयल वो
सरगर्मी बढ़ा जाती है
पलभर इठलाकर वो
हमको बेचैन बना जाती

रविवार, 13 नवंबर 2016

नोट की चोट पर

नोट की चोट पर
हर पीड़ा है दर्द हुआ
काले कुबेरों को देखो कैसे पेट फाड़े चिल्ला रहे
कुछ बुद्धजीवियों जैसे बोल रहे
कुछ पप्पू जैसे मुस्कुरा रहे
कहते हैं आम जनता त्रस्त है
अरे, इनसे पूछो इनके पेट में क्या दर्द है
क्या खूब नोट चिल्ला पड़ी
मेरे पीछे सारी जनता आ पड़ी
रातों रात क्या हुआ
सारे मुद्दे कहां चले गए
हमे लगता है वे भी नोट बदलने चले गए
सब एक ही सुर में चिल्ला रहे
नोट की चोट पर
नोट की चोट पर

बुधवार, 9 नवंबर 2016

दुनिया के कुछ ऐसे देश जिनकी नहीं है अपनी करंसी

देश-मोनाको
करंसी- यूरो
यूरोपियन कंट्री मोनाको क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है। देश का क्षेत्रफल 2.02 वर्ग किलोमीटर ही बचा है। कुल जनसंख्या है 37,831 के करीब। देश की पूरी अर्थव्यवस्था फ्रांस पर निर्भर है। इसके चलते यहां यूरो करंसी ही चलती है।
देश - पनामा
करंसी - अमेरिकी डॉलर
पनामा 1903 में कोलंबिया से अलग होकर स्वतंत्र देश बना। पनामा की आर्थिक व्यवस्था अमेरिका पर ही टिकी थी। इसके चलते यहां अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल होता है।
देश - जिम्बाब्वे
करंसी - अमेरिकन डॉलर
2009 में जिम्बाब्वे को भारी मंदी का सामना करना पड़ा। तब इस दक्षिण अफ्रीकी देश ने अमेरिकी डॉलर और दक्षिण अफ्रिकी रैंड जैसी विदेशी करंसी का उपयोग शुरू किया।
देश - इक्वाडोर
करंसी - अमेरिकन डॉलर
1999-2000 में इक्वाडोर को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा, जिससे देश के सकल घरेलू उत्पाद में 6 प्रतिशत की कमी आ गई। देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई और बैंकिंग क्षेत्र धराशायी हो गए। इसी के चलते इक्वाडोर अन्य देशों को अपना कर्ज भी नहीं चुका पाया। ईक्वाडोर की करंसी पूरी तरह से खत्म हो गई और 2000 में राष्ट्रीय कांग्रेस ने अमेरिकी डॉलर को कानूनी रूप से स्वीकार कर लिया।

देश- कोसोवो
करंसी - यूरो
कोसोवो बाल्कन क्षेत्र में स्थित एक विवादास्पद क्षेत्र है। अब भी इसे सर्बिया संविधान स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता नहीं देता। हालांकि यूरोप के कई देश इसे स्वतंत्र देश का दर्जा दे चुके हैं। इसी के चलते कोसोवो यूरोपियन करंसी यूरो करंसी का यूज करता है।

देश- नाउरू
करंसी - ऑस्ट्रेलियन डॉलर
यह दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश है और इस देश की अपनी कोई सेना नहीं है। इसका क्षेत्रफल 21.3 वर्ग किलोमीटर में फैला है। कुल जनसंख्या है 10,000 के करीब। जर्मनी ने इस पर कब्जा कर लिया था। फस्र्ट वर्ल्ड वॉर के बाद इसे |ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन के ‘लीग ऑफ नेशंस मैंडेट एडमिनिस्ट्रेटेड’, द्वारा स्वतंत्र देश घोषित किया गया। तभी से यहां ऑस्ट्रेलियन करंसी का यूज हो रहा है।

देश - लिचटेंस्टेन
करंसी - स्विस फ्रैंक
यूरोपियन कंट्री लिचटेंस्टेट का क्षेत्रफल ही मात्र 160 वर्ग किलोमीटर है। देश की कुल आबादी (2015 की गणना के अनुसार) 36925 है, लेकिन यह प्रति व्यक्ति आय और जीडीपी के मामले में दुनिया का नंबर वन देश है। फस्र्ट वर्ल्ड वॉर से पहले जर्मनी का इस देश पर कब्जा था। आजादी के बाद ऑस्ट्रिया और स्विटजरलैंड ने इसे स्वतंत्र देश की मान्यता दी। इसके बाद लिचटेंस्टेट ने स्विटजरलैंड की स्विस फ्रैंक करंसी अपना ली।

मंगलवार, 8 नवंबर 2016

बेवकत बेजुबान सा ये दिल मेरा

बहके कदमें
नजरे झुका लिया करते हैं
तेरे दर्दों से
कुछ लम्हे चुरा लिया करते हैं
बेवकत बेजुबान सा ये दिल मेरा
आपसे मिलते ही नजरे चुरा लिया करते हैं
मैं मुजरिम बन जाऊं
तेरी नजरों के कैद खाने का
इसलिये गलतियां तलाश कर लिया करते हैं