व्यंग्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
व्यंग्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 28 जनवरी 2017

आखिर ए कैसा बाजार?

सेक्स इच्छा की कमी या मन न करना। शुक्राणुओं का कम या  कमजोर होना बनना ऐसी लाइन एक दो नीं अनगिनत हैं। न्यूज चैनल से लेकर पारिवारिक शो चैनल और अखबारों में आए दिन देखे जाने वाले विज्ञापनों में आपको दिख जाएंगे। पता नहीं हम किस समाज में जी रहे हैं और रही सही कसर इन विज्ञापनों में लड़कियों का इस्तेमाल करके पूरी कर दी जाती है।
अगर आपको अपना प्रचार करना ही है तो बहुत से तरीके हैं। विज्ञापनदाता इसमें बदलाव कर अपनी बात पहुंचा सकता है। अब विज्ञापना की इसमें क्या गलती, गलती वो बेचारे चैनल और अखबारों वालों की है, अब उनकी क्या गलती है उनको भी तो विज्ञापनों से पैसा कमाना है तो वो क्यों इस पर आपत्ति ले। आखिर में वो एक लाइन में इसमें जोड़ जरूर देते हैं विज्ञापन के संबंध में आप खुद जिम्मेदार होंगे। बेचारे अखबार वाले और विज्ञापन वाले, चैनल वाले कौन दोषी? एक प्रोडक्ट बेचने के लिए ऐसी पंच लाइनों का प्रयोग और ऊपर से लगा दी महिला की फोटो, रही-सही कसर वह भी पूरी हो जाती है।
आखिर ए कैसा बाजार है? जहां समाज, संस्कार धरे के धरे रह जाते हैं सिर्फ पैसा ही हमे दिखता है। चाहे किसी प्रोडक्ट की बात हो, फिल्म की बात हो या फिर राजनीति की कोई इससे अछूता नहीं, आखिर ऐसा क्यों? ऐसे न जाने कितने सवाल है जो बाजार से ताल्लुक रखते हैं। आखिर हम-आप भी दोषी हैं कहीं न कहीं ऐसे बाजारों को माहौल देकर।

रविवार, 13 नवंबर 2016

नोट की चोट पर

नोट की चोट पर
हर पीड़ा है दर्द हुआ
काले कुबेरों को देखो कैसे पेट फाड़े चिल्ला रहे
कुछ बुद्धजीवियों जैसे बोल रहे
कुछ पप्पू जैसे मुस्कुरा रहे
कहते हैं आम जनता त्रस्त है
अरे, इनसे पूछो इनके पेट में क्या दर्द है
क्या खूब नोट चिल्ला पड़ी
मेरे पीछे सारी जनता आ पड़ी
रातों रात क्या हुआ
सारे मुद्दे कहां चले गए
हमे लगता है वे भी नोट बदलने चले गए
सब एक ही सुर में चिल्ला रहे
नोट की चोट पर
नोट की चोट पर

शनिवार, 28 मई 2016

आधुनिक युग की हैं ये लड़की


शार्ट जीन्स, शार्ट कुर्ती
शार्ट-शार्ट हैं ये लड़की
शार्ट प्रोफाइल, शार्ट जिंदगी
आधुनिक युग की हैं ये लड़की
हाई हील, हाई बिल
खर्चों की है इनकी लंबी लिस्ट
आधुनिक युग की हैं ये लड़की
ब्वायफ्रेंड की लंबी लिस्ट
लंबे-लंबे देती किस
आधुनिक युग की हैं ये लड़की
नीबू पानी अब न चलता
बियर के संग में चलता चखना
आधुनिक युग की हैं ये लड़की
मोबाइल बिन इनको नींद न आवे
सोशल साइट पर पिक लगावे
आधुनिक युग की हैं ये लड़की